
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान सोमवार शाम पांच बजे थम गया। आज शाम 6 बजे से दिल्ली में साइलेंस पीरियड शुरू हो चुका है। सभी राजनीतिक दलों और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से साइलेंस पीरियड का पालन करना होगा।
राज्य में विधानसभा के चुनाव 5 फरवरी को होंगे। यहां सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। 8 फरवरी को नतीजों का ऐलान होगा। इस बार के चुनावी मैदान में 699 उम्मीदवार उतरे हैं। 2696 मतदान स्थलों पर 13766 बूथ बनाए गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में मतदान शांतिपूर्ण हो, इसके पूरे प्रबंध किए हैं।
दिल्ली में एक ओर जहां आम आदमी पार्टी ने पिछले दो चुनावों से दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने अपना कब्जा बनाया हुआ है, तो वहीं बीजेपी ने इस बार सरकार में आने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। 15 साल तक लगातार दिल्ली की सत्ता में कांग्रेस इस बार फिर से पिछड़ती नजर आ रही है। हालांकि अपनी स्थिति मजबूत करने लिए कांग्रेस ने मजबूत कैंपेनिंग की है।
दिल्ली में कितने वोटर्स?
दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 83.49 लाख पुरुष और 71.73 लाख महिला मतदाता शामिल हैं. इसके अलावा, थर्ड जेंडर के 1,261 मतदाता भी हैं, जबकि युवा मतदाताओं की संख्या 25.89 लाख है। मतदान के लिए राष्ट्रीय राजधानी में 13,033 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें दिव्यांग और महिलाओं द्वारा प्रबंधित 70-70 केंद्र शामिल हैं।
वोटिंग के दिन क्या खुला रहेगा?”
वोटिंग के दिन, अस्पताल, फार्मेसी जैसी सभी आवश्यक सेवाएं पूरे दिन चालू रहेंगी। ज्यादातर रिटेल दुकानें, किराना स्टोर और खाने-पीने की दुकानें भी चुनाव के दिन खुली रहने की उम्मीद है।दिल्ली में मतदान के दिन सभी प्रतिष्ठानों सहित सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजधानी में सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।अधिकारियों ने शहर भर में चुनाव प्रक्रिया को बेहतर करने के लिए पहले ही घोषणा कर दी थी।