मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि अब वह पंजाब की ओर भी अपना फोकस करने जा रहे हैं, क्योंकि वहां बन रहे राजनीतिक और सामाजिक हालात को देखते हुए इसकी जरूरत महसूस हो रही है। सिरसा दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस व आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों दलों ने पंजाब की जनता से बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन सत्ता में आने के बाद जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।
सीएम सैनी ने साधा निशाना
सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने अच्छी-अच्छी बातें कहकर पंजाब के लोगों से वोट लिए, लेकिन बाद में उनका शोषण किया। यही कारण रहा कि पंजाब की जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया।
