पंचकूला: पंचकूला निवासी एवं एनसीसी कैडेट विजयन्त सिंह ढाण्डा का चयन डायरेक्टर जनरल ऑफ नेशनल कैडेट कोर (डीजी) एनसीसी टीम में हुआ है. दरअसल, देश भर से डीजी टीम के लिए केवल 12 बेस्ट शूटर ही चुने जाते हैं. इनमें से इस साल एयर विंग से 50 मीटर 3पी राइफल प्रतियोगिता के लिए हरियाणा से कई साल बाद विजयन्त का चयन हुआ है. बेटे की मेहनत और उसके डीजी टीम में चयन पर परिवार काफी खुश है.पिता एडवोकेट सतबीर ढाण्डा और मां पूजा ने बेटे की कामयाबी पर खुशी जाहिर करते हुए उसे अगले लक्ष्य के लिए शुभकामनाएं दी.
विजयन्त सिंह ढाण्डा ने बताया कि, “डीजी टीम में शामिल होने के बाद मेरा अगला लक्ष्य विश्व प्रतियोगिता और ओलंपिक की तैयारी करना है, ताकि मैं देश के लिए और एक पदक जीत सकूं. मैं वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हूं. मैं फॉरेंसिक साइंस में बीएससी सेकेंड ईयर के छात्र हूं. लेकिन परिवार के सहयोग से पढ़ाई और गेम, दोनों को समय दे पाता हूं. जीवी मावलंकर शूटिंग प्रतियोगिता में क्वालीफाई करने के बाद मेरा अगला लक्ष्य नेशनल गेम्स हैं. फिर भारतीय टीम में शामिल होना और अंतरराष्ट्रीय ट्रायल में आगे रहना है. मैं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता और वर्ल्ड कप में पदक जीतने के लिए प्रैक्टिस कर खुद पर काफी काफी काम कर रहा हूं.”
