गांव नगर में स्कार्पियो सवारों पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान गांव खेड़ी दमकन निवासी विनोद और गांव रभड़ा निवासी प्रदीप के रूप में हुई है।
पुलिस दोनों को आज न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की मांग करेगी, ताकि वारदात में शामिल फरार अन्य आरोपितों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
न्यायिक परिसर से निकलते ही हुई फायरिंग
वारदात 20 सितंबर को हुई थी। गांव बड़ौता निवासी रविंद्र अपने दोस्तों के साथ गोहाना के न्यायिक परिसर आया था। वहां उसकी मौसी और मौसेरी बहन के जमीनी विवाद से जुड़े केस में बयान होने थे।
