कढ़ी चावल की रेहड़ी लगाने वाले राजेश उर्फ नाना ने ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की। साइबर क्राइम पुलिस की जांच में कथित तौर पर आठ करोड़ रुपये से अधिक के निवेश घोटाले का खुलासा हुआ है।
पुलिस जांच के अनुसार राजेश को उसके दोस्त प्रमोद कंबोज ने ब्लूम कंपनी नामक पोर्टल से जोड़ा था। उसने शुरुआत में 7,500 रुपये लगाए। कंपनी बंद होने के बाद उसने दूसरी स्कीम में दो लाख रुपये निवेश किए और इसके बाद वह कथित तौर पर निवेशकों का नेटवर्क खड़ा करने में जुट गया।
राजेश ने किया मर्सिडीज का दावा
राजेश ने दावा किया था कि कंपनी की ओर से उसे मर्सिडीज कार गिफ्ट की गई और उसने कम समय में दो करोड़ रुपये कमाए। आरोपितों की लग्जरी लाइफस्टाइल भी निवेशकों को आकर्षित करने का जरिया बनी।
