खेल-खिलाडियों को बढ़ावा देने के लिए सांसद नवीन जिंदल द्वारा कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की धरती पर खेल महोत्सव 2.0 का दंगल सजाया जा रहा है।
महोत्सव के तहत कबड्डी, क्रिकेट, फुटबाल, हाकी, वालीबाल, कुश्ती, बाक्सिंग, जूडो, शूटिंग, एथलेटिक्स और रस्साकशी सहित 11 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
हरियाणा दिवस से होगा आगाज
महोत्सव की प्रतियोगिताएं एक नवंबर से शुरू होंगी। पहले चरण में 1 से 20 नवंबर तक विधानसभा स्तर पर मुकाबले होंगे। दूसरे चरण में 7 से 16 दिसंबर तक लोकसभा स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
