हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) के पांच अधिकारियों की नियुक्ति और तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें दो एचसीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं, जबकि तीन को अतिरिक्त कार्यभार मिला है।
नियुक्ति के लिए प्रतीक्षारत धीरज चहल को हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद में संयुक्त राज्य परियोजना निदेशक नियुक्त किया गया है। संजय बिश्नोई को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभी तक वह फतेहाबाद, हिसार और सिरसा में जिला यातायात अधिकारी (डीटीओ) सह क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
