
आजकल लोग अपने बच्चों की शादी में लाखों-करोड़ों रुपए खर्च कर रहे हैं और लोग दिखावे के लिए बड़े-बड़े मैरिज पैलेसों में शादी कर रहे हैं। पर इस सबके बीच पंजाब के फिरोजपुर जिले के कारी कलां गांव में एक अनोखी शादी हुई, जो शायद पहले किसी ने नहीं देखी होगी। जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

आज तक यही देखा गया है कि लड़का बारात लेकर लड़की के घर जाता है मगर इस शादी में बिल्कुल उल्टा हुआ है। क्योंकि यहां दूल्हा नहीं बल्कि दुल्हन बरात लेकर दूल्हे के घर पहुंची। बाजे-गाजे के साथ नाचते हुए बराती भी साथ आए। ये नजारा देख लोग हैरान रह गए। खास बात यह है कि दूल्हा और दुल्हन दोनों कनाडा में रहते हैं, लेकिन अपने गांव और देश की मिट्टी से जुड़े रहने के लिए उन्होंने इस अनोखे अंदाज में शादी करने का फैसला लिया।

जानकारी के मुताबिक, कनाडा में रहने वाले लड़के दुर्लभ और लड़की हरमन ने विदेश छोड़कर पंजाब आए और अपने गांव की धरती पर शादी करने का फैसला किया है। हरमन अपने होने वाले पति दुर्लभ के घर बारात लेकर पहुंची। लड़के वालों ने खेत में खड़ी गेहूं की फसल के बीचों-बीच बहुत बड़ा टेंट लगाया गए था। बरातियों और अन्य रिश्तेदारों खान-पान की टेबल भी खेत में लगी हुई थी।

लड़की हरमन ने कहा कि हर कोई शादी महलों में करता है लेकिन हम अपनी जड़ों से जुड़ना चाहते थे। जब किसान आंदोलन चल रहा था तो हम यहां कुछ भी नहीं कर पाए जो कनाडा में कर पाते किया। अभी भी किसानों का आंदोलन चल रहा है, हम ऐसा करके आंदोलन में जोश भरना चाहते हैं।
दुल्हन ने आगे कहा, पुराने ज़माने में लोग अपने घरों और खेतों में ही शादियाँ करते थे और बहुत खुश होते थे। हमने भी कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की है. लेकिन हमने फसल नहीं काटी है, हमने इसे सजावट के तौर पर इस्तेमाल किया है.’ फसल के बीच में ही लोगों के आने के लिए लंबी मैट बिछा रखी थी। शादी के पंडाल को हरे भरे पौधों से सजाया गया था और शादी के बाद रिश्तेदारों को पौधे देकर विदा किया गया।