हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने दौरे के तहत सिंगापुर पहुंच चुके हैं. वे 4 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीक का अवलोकन करेंगे और सिंगापुर बिजनेस फोरम के डिनर कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे.
गुरुग्राम में विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर बनेगा : हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी हरियाणा में प्रस्तावित जंगल सफारी प्रोजेक्ट के मद्देनजर मुख्यमंत्री सिंगापुर सफारी का भी अवलोकन करेंगे. सिंगापुर दौरे के दौरान हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुग्राम में 20 एकड़ में विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर बनेगा. ये कन्वेंशन सेंटर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस तकनीक और आधुनिक इंजीनियरिंग का संगम होगा. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कन्वेंशन सेंटर के निर्माण संबंधी प्रोजेक्ट का अध्ययन किया है. साथ ही उन्होंने सिंगापुर में सनटेक सिटी का अवलोकन किया और निर्माण से लेकर संचालन के संबंध में जानकारी हासिल की.
