हरियाणा में 1.80 लाख रुपये तक सालाना आमदनी वाले अंत्योदय परिवारों के लिए रोजगार के नए साधन खड़े किए जाएंगे।
अंत्योदय परिवारों को भैंस खरीदने के लिए पशुपालन विभाग 80 हजार रुपये तक की सब्सिडी दे रहा है, जबकि वीटा के माध्यम से 50 हजार रुपये की अतिरिक्त मदद दी जाएगी। इतना ही नहीं, इन गरीब किसानों से दूध भी वीटा खरीद लेगा और दूध की निर्धारित कीमत के साथ प्रति लीटर दस रुपये प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी
सैनी सरकार का बड़ा तोहफा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना की समीक्षा बैठक में बैंक अधिकारियों को ऋण उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक हिदायतें दीं।
महिला स्वयं सहायता समूहों तथा अनुसूचित जाति के परिवारों को ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा। इनके ब्याज का भुगतान सरकार करेगी। मुख्यमंत्री ने पशुपालन विभाग को इस वर्ष कम से कम 15 हजार भैंसों पर ऋण उपलब्ध करवाने का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।
