त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। शुक्रवार को विभाग की टीम ने गांधीनगर में छापेमारी की। यहां पर एक मकान में पनीर तैयार किया जा रहा था। जिससे बदबू उठ रही थी। विभाग की टीम ने पनीर के सैंपल लिए। लगभग एक क्विंटल पनीर को जब्त कर लिया गया। जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया।
त्योहारी सीजन में मिलावटी खाद्य सामग्री बिकने का खतरा रहता है। ऐसे में मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। जिसके चलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को सूचना मिली थी
