नवरात्र के साथ ट्राइसिटी के ऑटोमोबाइल बाजार में भी रौनक बढ़ गई है. त्योहार के दौरान नई गाड़ी खरीदने की परंपरा का असर इस बार भी देखने को मिल रहा है. शोरूम में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है और कारों की बिक्री ने कारोबारियों को उत्साहित किया है. नवरात्र के शुरुआती दिनों से 18 अक्टूबर तक चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में कुल 1700 कारें बिक चुकी थीं.
त्योहारी सीजन में बिक्री में इजाफा का अनुमानः उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा 700 कारों की बिक्री हुई. इसके बाद मोहाली में 802 और पंचकूला में 204 कारें बिकीं. आंकड़े बताते हैं कि नवरात्र के शुरुआती दिनों में ही कार बाजार में अच्छी खरीदारी हुई है. कारोबारियों को उम्मीद है कि त्योहारी सीजन आगे बढ़ने के साथ बिक्री में और इजाफा हो सकता है.
