हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए बड़ी राहत मिली है। प्रदेश सरकार ने ग्रुप-सी के पदों पर सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को सभी प्रकार की लिखित परीक्षाओं से छूट देने का निर्णय लिया है।
इसके साथ ही पुलिस कॉन्स्टेबल, वन रक्षक, वन्यजीव रक्षक, जेल वार्डर, माइनिंग गार्ड और फायर आपरेटर-कम-ड्राइवर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती में उन्हें शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट से भी छूट मिलेगी।
मानव संसाधन विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार पूर्व अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में क्षैतिज आरक्षण का लाभ भी दिया जाएगा। ग्रुप-बी के कौशल विशेषज्ञता से संबंधित पदों पर एक प्रतिशत और निर्धारित श्रेणियों के ग्रुप-सी पदों पर पांच प्रतिशत आरक्षण का प्रविधान किया गया है।
