कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में हो रही विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में सिवाहा गांव की मनीषा भनवाला ने गोल्ड मेडल जीतते हुए इतिहास रच दिया है। मनीषा विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी हैं। मनीषा ने 59 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में अमेरिका की पहलवान एबिगेल नेट को 8-6 से शिकस्त दी। दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा।
फाइनल में शुरुआत से ही दोनों पहलवानों ने आक्रामक खेल दिखाया और एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। मनीषा ने शानदार तकनीक, धैर्य और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए मुकाबले में बढ़त बनाए रखी। आखिरकार उन्होंने दो अंकों के अंतर से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया।
