हरियाणा में एक बार फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. सरकार ने 7 IAS और 7 HCS अधिकारियों का तबादला किया है. वरिष्ठ आईएएस अधिकारी फूलचंद मीणा को कमिश्नर और सचिव के तौर पर हरियाणा हुमन रिसोर्स विभाग में तैनाती मिली है. इसके साथ ही वे हरियाणा सामान्य प्रशासन विभाग भी देखेंगे. इनके अलावा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दुष्मंत कुमार बेहरा को CEO गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी लगाया गया है. इसके साथ ही उनके पास फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी की भी जिम्मेदारी रहेगी.
