हांसी में एक हवलदार ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है. सड़क पर मिले एक पर्स को हवलदार ने उसके असली मालिक तक पहुंचाकर न सिर्फ ईमानदारी का परिचय दिया, बल्कि पुलिस और आमजन के बीच विश्वास मजबूत करने का काम किया.
सड़क पर मिला पर्स: दरअसल, हवलदार उदयवीर सिंह को सड़क पर एक पर्स मिला था. पर्स में नकदी के अलावा पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज मौजूद थे. पर्स मिलने के बाद हवलदार ने इसे अपने पास रखने के बजाय उसके मालिक तक पहुंचाने की पहल की. उदयवीर सिंह ने पर्स में मिले पहचान पत्र के आधार पर उसके मालिक की जानकारी जुटाई और उससे संपर्क किया. इसके बाद हवलदार उदयवीर सिंह हांसी पहुंचे और पर्स उसके मालिक पवन को सौंप दिया. पर्स मिलने पर पवन ने उसमें रखे सामान की जांच की तो नकदी और सभी जरूरी दस्तावेज सुरक्षित मिले
