हरियाणा के हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से धार्मिक यात्राओं और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलने जा रही है। हिसार से अब जम्मू और अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ान सेवाएं शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है।
हिसार एयरपोर्ट प्रशासन ने फ्लाइट शेड्यूल की मंजूरी के लिए फाइल डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को भेज दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी 27 अक्टूबर से इन दोनों शहरों के लिए सीधी फ्लाइट्स उड़ान भरना शुरू कर देंगी।
