रोहतक स्थित पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान (PGIMS) की ओपीडी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत अंगदान और नेत्रदान जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।
बताया गया कि सेवा केवल जरूरतमंद की मदद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसा संकल्प है जिसका लाभ व्यक्ति के जाने के बाद भी किसी दूसरे के जीवन को मिल सकता है।
इसी भावना के तहत मेडिकल कालेज की ओपीडी में सेवा संकल्प अभियान के तहत अंगदान और नेत्रदान जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कालेज रोहतक के अंगदान विभाग के सहयोग से हुए कार्यक्रम में लोगों को अंगदान और नेत्रदान के महत्व की जानकारी दी गई और इस पहल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
पूर्व नेत्र अधिकारी डा. दिनेश शर्मा ने नेत्रदान के महत्व पर जानकारी दी। सिविल सर्जन डा. कमला वर्मा ने बताया कि निर्धारित चिकित्सकीय परिस्थितियों और नियमों के अनुसार अंगदान से हृदय, लीवर, किडनी, अग्न्याशय और त्वचा जैसे अंग जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग किए जा सकते हैं।
