हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है. राज्य के 13 आईपीएस और 22 एचपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया. वहीं 7 एचपीएस अधिकारी एडिशनल एसपी बनाए गए हैं. आईपीएस नवदीप सिंह विर्क को स्टेट इंफोर्समेंट ब्यूरो के महानिदेशक (डीजी) पद से हटाकर डीजी मानव अधिकार आयोग का डीजी बनाया गया है. आईपीएस डॉ. एम.रवि किरण को स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो के एडीजीपी पद से हटाकर स्टेट इंफोर्समेंट ब्यूरो का एडीजीपी और पंचकूला में विजिलेंस एचपीयू के निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है.

कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदलीः वहीं आईपीएस बी.सतीश बालन को आईजीपी रेलवे और कमांडो की जिम्मेदारी दी गई है. वर्तमान में एसटीएफ, भोंडसी में आईजी का पद पर तैनात हैं. दूसरी ओर मनीष चौधरी को पंचकूला के एसवी एंड एसीबी के साथ-साथ जेल विभाग के आईजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी सिमरदीप सिंह एसटीएफ भोंडसी के आईजीपी और झज्जर के पुलिस कमिश्नर के साथ-साथ आईआरबी (इंडियन रिजर्व बटालियन) के आईजीपी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हामिद अख्तर को प्रमोशन के बाद रोहतक रेंज का आईजी बनाया गया है. 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी धीरज कुमार को राज्यपाल के एडीसी पद से हटाकर पंचकूला स्थित पुलिस मुख्यालय में एसपी की जिम्मेदारी दी गई है.
युवा आईपीएस अधिकारियों को मिली जिम्मेदारीः इसके अलावा युवा आईपीएस अधिकारी दिव्यांशी सिंगला को फतेहाबाद का एडिशनल एसपी बनाया गया है. दीपिका अग्रवाल को रेवाड़ी में एडिशनल एसपी की जिम्मेदारी मिली है. हर्षिता गोयल को एडिशनल एसपी पानीपत की जिम्मेदारी मिली है. मयंक मुदगिल को हिसार एडिशनल एसपी की जिम्मेदारी मिली है.

13 आईपीएस और 22 एचपीएस अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी (ETV Bharat)
कई डीएसपी और एसीपी बदले गएः
- नायब सिंहः एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) में डीएसपी से करनाल के इंद्री में डीएसपी बनाए गए हैं.
- अर्जुन देवः बड़कल में असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) से गुरुग्राम एसीपी बनाए गए हैं.
- जोगिंदर शर्माः सोनीपत एससीपी के पद से हटाकर पंचकूला एसीपी बनाए गए हैं.
- सूरज चावलाः नारायणगढ़ डीसीपी से हटाकर एचएसएनसीबी में डीएसपी बनाए गए हैं.
- सतीश कुमारः इंद्री में डीएसपी के पद पर तैनाती से हटाकर एसीबी में डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई है.
- राजेश कुमारः हरियाणा आर्म्ड फोर्स की फर्स्ट बटालियन से डीएसपी पद से हटाकर एसीबी में डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई है.
- सज्जन सिंहः इंडियन रिजर्व बटालियन की फोर्थ बटालियन में डीएसपी पद से हटाकर रेवाड़ी में डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई है.
- संजय कुमारः फतेहाबाद डीएसपी के बदले नापनौल डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई है.
- राजीव कुमारः फरीदाबाद एसीपी की जगह सोनीपत डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई है.
- हितेश यादवः गुरुग्राम डीसीपी ट्रैफिक के साथ-साथ MERC का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे.
- शैलेंद्र सिंहः फरीदाबाद एसीपी के पद से हटाकर एसीबी में डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई है.
- अर्जुन राठीः एसीबी में डीएसपी से हटाकर HSNCB में डीएसपी बनाए गए हैं.

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल (ETV Bharat)
7 एचपीएस अधिकारी बने एडिशनल एसपी
- सुनील कुमार-एडिशनल एसपी पलवल
- आशीष चौधरी- एडिशनल एसपी यमुनानगर
- अमित भाटिया- एडिशनल एसपी जींद
- पूर्णिमा सिंह- एडिशनल एसपी सीआईडी
- आदर्शदीप सिंह-एडिशनल एसपी सिरसा
- अजीत सिंह-एडिशनल एसपी करनाल
- वीरेंद्र सिंह-एडिशनल एसपी नारनौल
