रोहतक के सेक्टर-34 से ब्रिटेन की स्थानीय राजनीति में पहचान बनाने वाले तुषार दहिया और उनकी मां परवीन रानी अब जनसमस्याओं के समाधान के साथ हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने में जुटे हैं।
ब्रिटेन में मेयर की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार भारत पहुंचे मां-बेटे का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। उनका कहना है कि भारतीय संस्कृति और भाषा को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
बोरहमवुड टाउन काउंसिल के मेयर हैं तुषार
23 वर्षीय तुषार एल्स्ट्री और बोरहमवुड टाउन काउंसिल के मेयर हैं, जबकि उनकी मां परवीन रानी हर्ट्समेयर बोरो काउंसिल की मेयर चुनी गई हैं। तुषार ने बताया कि उन्हें राजनीति में आने की प्रेरणा मां से मिली। करीब 16 साल की उम्र से सामुदायिक सेवा कर रहे तुषार 20 वर्ष की उम्र में काउंसलर बने।
