हरियाणा सरकार प्रदेश में बिजनेस ग्रोथ (बढ़ाने) को अगले स्तर पर ले जाने और आधुनिक शहरी ढांचे को नया रूप देने की तैयारी में है। इसी रणनीति के तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल एक से आठ अक्टूबर तक सिंगापुर के दौरे पर जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ (सिंग) 2026 में हिस्सा लेने के साथ विदेशी निवेशकों से मुलाकात करेगा और हरियाणा में निवेश की संभावनाएं सामने रखेगा।
हरियाणा सरकार के लिए यह दौरा इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रदेश में औद्योगिक विस्तार के लिए नीतिगत स्तर पर तैयारी की जा चुकी है। हाल ही में अलग-अलग क्षेत्रों के लिए दस उद्योग नीतियां लागू की गई हैं।
