हरियाणा में लंबे समय से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। सरकार और सफाई कर्मचारी संगठनों के बीच बातचीत के बाद 16 मांगों पर सहमति बन गई है। सबसे अहम फैसला यह है कि सरकार सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करेगी। इसके साथ ही कर्मचारियों से जुड़े अन्य मुद्दों के समाधान पर भी सहमति बनी है।
चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में शुक्रवार को सीएम सैनी मंत्री विपुल गोयल और कृष्ण बेदी के साथ सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। कुछ देर चली इस बैठक के बाद सीएम सैनी और पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान नरेश शास्त्री एक दूसरे को मिठाई खिलाते भी हुए दिखे।
