हरियाणा में प्रापर्टी रजिस्ट्रेशन की पुरानी तस्वीर तेजी से बदलने का दावा सरकार ने किया है। तहसीलों के चक्कर, कागजी फाइलें और बिचौलियों पर निर्भरता घटाने के लिए शुरू की गई पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था तहसीलों में बड़े पैमाने पर लागू हो चुकी है।
इसका सबसे अहम पहलू यह है कि प्रक्रिया को आसान और डिजिटल बनाने के बावजूद सरकारी खजाने पर इसका दबाव नहीं पड़ा, बल्कि स्टांप ड्यूटी से राज्य का राजस्व करीब 9 से 10 प्रतिशत बढ़ने का दावा किया जा रहा है।
