केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 अक्टूबर को हरियाणा के गुरुग्राम आएंगे और गुरुग्राम में सेवा ज्योति यात्रा में शिरकत करेंगे. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता ने गुरूकमल में गृह मंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया है. केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत, संगठन महामंत्री पवन राणा, केन्द्रीय संसदीय बोर्ड सदस्या सुधा यादव भी इस दौरान मौजूद रही. पहले अमित शाह कुरुक्षेत्र आने वाले थे, अब गुरुग्राम आ रहे हैं.
7 अक्टूबर को गुरुग्राम पहुंचेगी सेवा ज्योति यात्रा : विकसित भारत संकल्प अभियान के निमित्त देशभर में चल रही सेवा ज्योति यात्रा आगामी 7 अक्टूबर को सुबह 9 बजे गुरुग्राम पहुंचेगी. गुरुग्राम पहुंचने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सेवा ज्योति यात्रा का स्वागत किया जाएगा. इसके बाद गुरुग्राम की चारों विधानसभा क्षेत्रों में संबंधित विधायकों को सेवा ज्योति सौंपकर इसे प्रत्येक विधानसभा तक पहुंचाया जाएगा. सेवा ज्योति यात्रा के भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को लेकर आज भाजपा गुरुग्राम जिला कार्यालय गुरु कमल में भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता ने बैठक की.
महाराणा प्रताप पार्क में होगा कार्यक्रम : सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को विकसित भारत संकल्प सभा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम का आयोजन गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्तिथ महाराणा प्रताप पार्क में किया जाएगा जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है. इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है.
PM नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली जुड़ेंगे : इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिल्ली से वर्चुअली जुड़कर लोगों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे. इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. वही कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा की ओर से गुरुग्राम और गुरुग्राम महानगर भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की गई.
