डबवाली। हरियाणा के सिरसा जिले के उपनगर डबवाली में एक डागी गायब हो गया है। पग नस्ल के इस डागी की सूचना देने वाले को डागी मालिक ने 25 हजार रुपये ईनामी राशि देने का ऐलान किया है।
डागी मालिक ने सीसीटीवी फुटेज वायरल की है। जिसमें इलेक्ट्रोनिक स्कूटी सवार दो लोग डागी को लेजा रहे हैं। डबवाली निवासी रीगल रेस्टोरेंट मालिक राजीव बांसल रिंकू ने बताया कि उन्होंने पग नस्ल का डागी पाला हुआ है। जिसका नाम जेरी है।
डबवाली के पुराना डाकघर से गायब हुआ ‘जेरी’
18 सितंबर की शाम को वह एकाएक डबवाली के पुराना डाकघर क्षेत्र स्थित उनके घर से बाहर आ गया। उसके बाद नहीं मिला। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी तो बाजार में एक स्कूटी पर सवार दो लोग उसे लेजाते हुए नजर आए।
2023 में लाए थे जेरी
राजीव बांसल के अनुसार वर्ष 2023 में वे पग नस्ल के पिल्ले को घर लेकर आए थे। नाम रखा था जेरी। 22 फरवरी को उसका जन्म दिन मनाते हैं। इस मौके पर केक काटते हैं। पूरा परिवार सेलिब्रेट करता है।
जेरी उनके लिए महज एक डागी नहीं, बल्कि पारिवारिक सदस्य है। 18 सितंबर को वह गायब हुआ था। आज छटा दिन है। वे परेशान हो गए हैं। क्योंकि डागी वफादार होते हैं।
