वी एंडएम रियल कॉन द्वारा अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट माहिरा ग्रींस-2 में एक भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कंपनी से जुड़े निवेशकों, प्रापर्टी डीलर्स, ग्राहकों एवं अनेक गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड की अभिनेत्री तिस्का चोपड़ा की उपस्थिति रही। मंच पर रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ-साथ बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों की व्यवस्था भी की गई, जिसने आयोजन को पारिवारिक उत्सव का स्वरूप प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने अपने 23 पुराने ग्राहकों को उनके फ्लैट्स की चाबियां सौंपीं। ग्राहकों के लिए विशेष पुरस्कारों का भी आयोजन किया गया। अभिनेत्री तिस्का चोपड़ा ने लकी ड्रॉ के माध्यम से तीन विजेताओं के नाम निकाले। पुरस्कारों में आइफोन 17 अथवा दुबई यात्रा का आकर्षक विकल्प, एक्टिवा स्कूटर और एलईडी टीवी शामिल रहे।
तिस्का चोपड़ा ने रिबन काटकर इस भव्य फ्लैट का शुभारंभ किया तथा इसकी आंतरिक साज-सज्जा और प्रीमियम निर्माण शैली का अवलोकन किया। फ्लैट की भव्यता और उत्कृष्ट डिजाइन देखकर उन्होंने इसकी सराहना की और इसे मुंबई के उच्चस्तरीय आवासीय प्रोजेक्ट्स के स्तर का बताया।
