पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और अब एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले झज्जर के लाल अमन सहरावत आज अपने गृह जिले झज्जर पहुंचे. झज्जर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया, जिसके बाद वे अभिभूत नजर आए. पैतृक गांव बिरोहड़ में भव्य स्वागत की तैयारी है.
प्रेरणा सुशील पहलवान से मिलीः अमन ने बताया कि “उन्होंने कुश्ती की तरफ रुख पहलवान सुशील कुमार को देखकर किया था. सुशील पहलवान से ही प्रेरणा मिली थी, उसके बाद ही खेलों की तरफ ध्यान दिया.”
