मानसून की अभी तक पूरी तरह से विदाई नहीं हो पाई है। सोमवार को प्रदेश के 11 जिलों में वर्षा हुई। मंगलवार को भी छह जिलों में चेतावनी दी गई है। वहीं मानसून सीजन के तहत अभी तक 27 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।
प्रदेश में सामान्य रूप से 429.6 एमएम वर्षा होनी चाहिए थी लेकिन 315.7 एमएम वर्षा का रिकार्ड दर्ज किया गया। मानसून सीजन में पलवल को छोड़ कर कोई भी जिला ऐसा नहीं जिसमें सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। वहीं मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट की संभावना व्यक्त की है।
