Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. दोपहर करीब 2:30 बजे सेंसेक्स में 1200 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखी गई. वहीं, दूसरी तरफ निफ्टी का भी हाल बेहाल है. सेंसेक्स करीब 1228 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 73,600 के करीब कारोबार करता दिखा, जबकि NSE निफ्टी 3756 अंक लुढ़ककर 23069 पर ट्रेड करता दिखा.
BSE के 30 शेयरों वाले इंडेक्स में इस वक्त सारे शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस जैसे शेयरों में 4 से 6 फीसदी की बड़ी गिरावट देखी जा रही है.
