हरियाणा सरकार ने एक बार फिर मंगलवार को पांच IAS और तीन HCS अधिकारियों का तबादला/अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपा गया है. इन आईएएस अधिकारियों में यश गर्ग (2009 बैच), मणिराम शर्मा (2009 बैच), राजनारायण कौशिक (2010 बैच), मुनीश नागपाल (2016 बैच) और अनुरुद्ध यादव (2023 बैच) शामिल हैं. वहीं हरियाणा प्रशासनिक सेवा के तबादला किए गए अधिकारियों में कंवर सिंह (2016 बैच), नसीब कुमार (2020 बैच) और मयंक वर्मा (2023 बैच) शामिल हैं. हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तरोगी की ओर से तबादले के संबंध में मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है.
