हरियाणा सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए सात आईपीएस और 39 एचपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. गुरुग्राम-फरीदाबाद समेत 4 जिलों में नए DCP बनाए गए हैं.
7 आईपीएस और 39 एचपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर : हरियाणा सरकार ने संडे को 7 IPS और 39 HPS अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग ऑर्डर जारी किए. आईपीएस राजेश कुमार को एसपी लॉ एंड ऑर्डर पंचकूला बनाया गया है. राजेश मोहन को DCP सेंट्रल फरीदाबाद और प्रतीक गहलोत को DCP मानेसर लगाया गया है. आयुष यादव को DCP साउथ, गुरुग्राम और जयबीर सिंह को DCP क्राइम, फरीदाबाद की जिम्मेदारी मिली है. जितेंद्र गेहलावत को DCP गोहाना के साथ DCP क्राइम, सोनीपत का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है. हितेश यादव को DCP बहादुरगढ़ नियुक्त किया गया है.
