अमेरिका और भारत के बीच कूटनीतिक रिश्तों को एक बार फिर नई गति मिलने जा रही है। वजह है कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो 17 से 22 अक्टूबर के बीच भारत और उज्बेकिस्तान के आधिकारिक दौरे पर आ रहे हैं। इस साल यह उनका दूसरा भारत दौरा होगा। हालांकि, गौर करने वाली बात यह है कि रुबियो भारत तो आ रहे हैं, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली नहीं आ रहे।
जानिए कहां जाएंगे रुबियो?
अमेरिकी विदेश विभाग की तरफ से जारी मीडिया नोट के मुताबिक, रुबियो अपनी इस यात्रा के दौरान मुंबई और जामनगर का दौरा करेंगे और भारत के वरिष्ठ सरकारी व व्यावसायिक नेताओं के साथ अहम बैठकें करेंगे।
क्या रहेगा दौरे का मुख्य एजेंडा?
इस बात को ऐसे समझिए कि भारत यात्रा के दौरान मार्को रुबियो शीर्ष भारतीय अधिकारियों से मुलाकात कर वाशिंगटन और नई दिल्ली के बीच रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, क्षेत्रीय और वैश्विक विकास के मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा।
