हरियाणा राज्य परिवहन पंचकूला में शिक्षुता अधिनियम 1961 के अंतर्गत विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षुओं का चयन किया जाना है. चयनित प्रशिक्षुओं की प्रशिक्षण अवधि और प्रशिक्षण भत्ता उक्त शिक्षुता अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार देय होगा.
ट्रेडवार चयन, पंजीकरण और आवेदन की समय सीमा: प्रशिक्षुओं के ट्रेडवार विवरण के अनुसार अपहोल्स्टर (जनरल टेलर)-1, डीजल मैकेनिक- 6, फिटर- 5, मोटर मैकेनिक व्हीकल (एमएमवी)-4, इलेक्ट्रीशियन- 2, कारपेंटर- 2, वेल्डर-2, पेंटर-1 और स्टेनो हिंदी टाइपिस्ट के 2 पद हैं. कुल 25 पदों पर प्रशिक्षुओं का चयन किया जाना है. इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार अपना पंजीकरण एवं आवेदन ऑनलाइन वेबसाइट http://www.apprenticeshipindia.gov.in पर 6 अक्तूबर से 20 अक्तूबर 2026 तक दोपहर 3 बजे तक कर सकते हैं.
इन दस्तावेजों को करें अपलोड: आवेदन करते समय उम्मीदवार अपना फोटो, आधार नंबर/पहचान पत्र, रिहायशी प्रमाण-पत्र, मैट्रिक प्रमाण-पत्र और आईटीआई विभाग द्वारा जारी आईटीआई का अंतिम मूल प्रमाण-पत्र (अंकों सहित) ही अपलोड करें. ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 23 अक्तूबर 2026 की सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने सभी मूल दस्तावेजों सहित कार्यालय महाप्रबंधक, हरियाणा राज्य परिवहन, पंचकूला, साइट नंबर-2, प्लॉट नंबर-203 के निकट इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-2 में उपस्थित होने को कहा गया है.
