सब्जियों के दाम जब खेत में किसान की मेहनत का मोल तक न चुका पाएं, तो अक्सर किसान के सामने फसल को औने-पौने दामों पर बेचने या खराब होने देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता. लेकिन अब नीलोखेड़ी फार्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन यानी FPO ने इस समस्या का नया रास्ता खोज निकाला है. एक ऐसी मशीन तैयार की गई है, जिसके जरिए सब्जियों को सुखाकर लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है और जरूरत के मुताबिक देश-विदेश के बाजारों तक पहुंचाया जा सकता है.
मंडी में भाव गिरा तो फसल को मिलेगा नया जीवन: करनाल और पूरे हरियाणा में बड़े स्तर पर सब्जियों की खेती होती है। कई बार उत्पादन ज्यादा होने के कारण प्याज, करेला, भिंडी जैसी सब्जियों के भाव अचानक जमीन पर आ जाते हैं. ऐसी स्थिति में किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है. FPO की यह पहल ऐसे समय में किसानों के लिए वैकल्पिक बाजार और भंडारण का रास्ता तैयार करने की कोशिश है
