5वें एशियन पैरा गेम्स में शुक्रवार को हरियाणा के खिलाड़ियों ने 6 गोल्ड मेडल जीते. सुमित अंतिल ने जैवलिन थ्रो, हन्नी ने जैवलिन थ्रो, प्रणव सूरमा ने क्लब थ्रो, हरविंदर सिंह ने तीरंदाजी, संदीप कुमार ने 400 मीटर दौड़, नितेश कुमार ने बैडमिंटन में गोल्ड मेडल जीता. इनके अलावा भावना और पूजा ने तीरंदाजी में रजत पदक जीता. वहीं प्रमोद ने 1500 मीटर दौड़ और नितेश कुमार ने बैडमिंटन में रजत पदक जीता. नवदीप ने जैवलिन थ्रो में, हिमांशु ने तैराकी में, धर्मबीर ने क्लब थ्रो में, अजय कुमार ने 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया.
कुल पदकों में हरियाणा की 27.2% हिस्सेदारी: देश के मेडल्स में हरियाणा के खिलाड़ियों के 9 गोल्ड समेत 31 मेडल हैं, जो पिछली बार से एक मेडल ज्यादा है. यानी देश कुल पदकों में 27.2% और स्वर्ण पदकों में 29% हिस्सेदारी हरियाणवियों की है. फरीदाबाद के प्रणव सुरमा ने डिस्कस थ्रो के बाद क्लब थ्रो में भी सोना जीता. स्विमिंग में झज्जर के हिमांशु ने तीसरा कांस्य दिलाया. इनके अलावा हनी और करनाल नितेश कुमार ने भी दो-दो पदक जीते हैं.
| पदक | भारत के पदक साल 2022 | भारत के पदक साल 2026 | हरियाणा के पदक साल 2022 | हरियाणा के पदक साल 2026 |
| गोल्ड मेडल | 29 | 30 | 06 | 09 |
| सिल्वर मेडल | 31 | 35 | 09 | 10 |
| ब्रॉन्ज मेडल | 51 | 49 | 15 | 12 |
| कुल | 111 | 114 | 30 | 31 |
88 प्रतिशत रहा खिलाड़ियों का सक्सेस रेट: इस बार भारत के 168 खिलाड़ियों ने 11 खेलों में हिस्सा लिया. भारतीय दल में हरियाणा के 35 खिलाड़ी थे, जो 8 खेलों में उतरे. 27 खिलाड़ियों ने मेडल जीते. यानी सक्सेस रेट 88% रहा. पिछली बार हरियाणा के 85 खिलाड़ी थे. 27 ने मेडल जीते थे. यानी सक्सेस रेट 32% रहा था. ऐसे में सक्सेस रेट 56% बढ़ा है. 8 महिला खिलाड़ियों में से 4 ने मेडल जीते.
हरियाणा के सवर्ण पदक विजेता: एशियन पैरा गेम्स में हरियाणा के 09 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता. इससे पहले साल 2022 में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 06 गोल्ड मेडल जीते थे. देखें इस बार किस-किस खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल जीता.
- सुमित अंतिल (सोनीपत): पुरुषों की जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) F42-44/61-64 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता.
- रिंकू हुड्डा (रोहतक) : पुरुषों की जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) F46 स्पर्धा में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता.
- प्रणव सूरमा (फरीदाबाद): पुरुषों की क्लब थ्रो (F51) और डिस्कस थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता.
- हरविंदर सिंह (कैथल): पैरा तीरंदाजी (रिकर्व पुरुषों के डबल्स) इवेंट में विजय सुंदी के साथ मिलकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया.
- नितेश कुमार (करनाल): पैरा बैडमिंटन के पुरुष एकल (SL3) मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता.
- अमित सरोहा (सोनीपत): पैरा एथलेटिक्स (डिस्कस थ्रो/क्लब थ्रो कैटगरी) में स्वर्ण पदक जीता.
- रामपाल चहल (जींद): पुरुषों की पैरा हाई जंप (ऊंची कूद) स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता.
- तरुण ढिल्लों (हिसार): पैरा बैडमिंटन की पुरुष स्पर्धा में स्वर्ण पदक दिलाया.
- मोना अग्रवाल: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की बहू ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल और 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन दोनों स्पर्धाओं में विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए दो गोल्ड मेडल जीते.
हरियाणा के सिल्वर पदक विजेता: ये तो थी गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों की लिस्ट. हरियाणा के 10 खिलाड़ियों ने इस बार सिल्वर मेडल जीता है. चलिए देखते हैं उनकी लिस्ट
- मनीष नरवाल (फरीदाबाद): पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1) स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता.
- अजीत सिंह यादव (कुरुक्षेत्र): पुरुषों की जैवलिन थ्रो (भाला फेंक – F46) स्पर्धा में 65.02 मीटर के थ्रो के साथ रजत जीता.
- राम रतन सिंह: पुरुषों की डिस्कस थ्रो (F51/F52/F53) स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया.
- राकेश (रोहतक): पुरुषों की डिस्कस थ्रो (F43/F44/F62/F64) स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया.
- अशोक मलिक (सोनीपत): पुरुषों की 65 किग्रा पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में 192 किग्रा वजन उठाकर देश की झोली में रजत पदक डाला.
- कोकिला (जींद): महिलाओं की J2 -52 किग्रा पैरा जूडो प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले के बाद रजत पदक जीता.
- पूजा (हिसार): पैरा तीरंदाजी के महिलाओं के रिकर्व डबल्स इवेंट में भावना के साथ मिलकर सिल्वर मेडल जीता.
- बंती: पुरुषों की पैरा हाई जंप (ऊंची कूद-T64) स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया.
- प्रदीप कुमार: पुरुषों की जैवलिन थ्रो (F53/F54) श्रेणी में सिल्वर मेडल हासिल किया.
- मनजीत: पुरुषों की जैवलिन थ्रो (F12/F13) स्पर्धा में एक और रजत पदक भारत के खाते में जोड़ा.
हरियाणा के ब्रॉन्ज पदक विजेता: आइची-नागोया 2026 एशियन पैरा गेम्स में हरियाणा के 12 खिलाड़ियों ने ब्रान्ज मेडल जीते. देखें उनके नाम
- नवदीप सिंह (पानीपत): पुरुषों की जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) F40/F41 स्पर्धा में 42.55 मीटर का थ्रो कर कांस्य पदक जीता.
- धर्मबीर नैन (सोनीपत): पुरुषों के क्लब थ्रो (F51) मुकाबले में 27.71 मीटर की दूरी तय कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.
- सृष्टि अरोड़ा (रेवाड़ी): पैरा शूटिंग की महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1) व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक दिलाया.
- हिमांशु नांदल (रोहतक) – पदक 1: पैरा स्विमिंग (तैराकी) की पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल (S11) स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता.
- हिमांशु नांदल (रोहतक) – पदक 2: पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक (SB11) स्पर्धा में दूसरा कांस्य पदक जीता.
- हिमांशु नांदल (रोहतक) – पदक 3: पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल (S11) स्पर्धा में तीसरा ब्रॉन्ज मेडल जीता.
- सुखचैन (जींद): पैरा एथलेटिक्स के पुरुषों की जैवलिन थ्रो (भाला फेंक – F55) स्पर्धा में 29.94 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता.
- करमज्योति दलाल (रोहतक): पैरा एथलेटिक्स में महिलाओं की डिस्कस थ्रो (F55) स्पर्धा में 21.60 मीटर चक्का फेंककर तीसरा स्थान हासिल किया.
- परवीन हुड्डा: पुरुषों की शॉट पुट (गोला फेंक – F46) स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत के खाते में कांस्य पदक जोड़ा.
- संदीप (फरीदाबाद): पुरुषों की 100 मीटर रेस (T44) स्पर्धा में 11.67 सेकंड के समय के साथ रोमांचक ब्रॉन्ज मेडल जीता.
- शिल्पा (हिसार): पैरा बैडमिंटन के महिला डबल्स (Wh1-Wh2 कैटगरी) में शानदार खेल दिखाकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.
- राजकुमार (झज्जर): पैरा बैडमिंटन के पुरुष एकल/मिश्रित युगल स्पर्धा में देश को एक और कांस्य पदक दिलाया
