हरियाणा में बीजेपी सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में संकल्प पत्र में किए गए 217 संकल्पों में से 76 संकल्पों को 2 साल में पूरा कर दिया गया है, जबकि बाकी 141 पर तेजी से काम चल रहा है
null
11,000 से ज्यादा नए रोजगार के मौके : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस करते हुए कहा कि अभी स्वीडन दौरे से वापस आया हूं. इस तीन दिवसीय यात्रा का उद्देश्य राज्य में विदेशी निवेश लाना और वहां की अति आधुनिक तकनीक, सतत शहरी विकास और प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया विजन को साकार करना, स्वीडन की कंपनियों के साथ भागीदारी स्थापित करना था. वहां पर प्रमुख औद्योगिक कंपनियों के साथ कई बैठकों के माध्यम से चर्चा भी हुई है. इन बैठकों के बाद अलग-अलग स्टेकहोल्डर्स से वन टू वन मिलना हुआ है, बातचीत हुई है. लगभग 70 कंपनियों की उनके साथ जो बातचीत हुई है, उसमें 4000 करोड़ रुपए के निवेश के लिए सहमति बनी है. इससे प्रदेश में 11000 से अधिक नए रोजगार के अवसर खड़े होंगे
null
सिंगापुर से 5500 करोड़ रुपए का निवेश : उन्होंने बताया कि इससे पहले पिछले दिनों मैंने सिंगापुर का भी दौरा किया था. उस दौरान विभिन्न कंपनियों के साथ, अलग-अलग स्टेकहोल्डर्स के साथ भी बातचीत हुई. 5,500 करोड़ रुपए के निवेश के लिए भी वहां पर सहमति बनी. इससे स्वास्थ्य वेलनेस में ₹3000 करोड़, जल उपचार व प्रबंधन में ₹1500 करोड़, शिक्षा के क्षेत्र में ₹1000 करोड़ के प्रस्ताव भी शामिल हैं. सिंगापुर की कंपनियों के सहयोग से पंचकूला, करनाल, हिसार, सोनीपत और रोहतक को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स तथा तकनीकी आधारित कारोबार के अगले विकास केंद्रों के रूप में विकसित करने की योजना है.
