देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के लिए यात्रियों की कमी से निपटने के लिए रेलवे में मंथन शुरू हो गया है। डीआरएम की ओर से अधिकारियों को इस नए समय पर चलाने के लिए प्रस्ताव मांगा गया। अधिकारियों ने प्रस्ताव भेजते हुए नए समय का प्रस्ताव भेजा है।
अब अनुमति मिलने के बाद इसे नए समय पर चलाने की तैयारी है, ताकि इसे अधिक यात्री मिल सके। इसका रूट दिल्ली तक करने के लिए सर्वे किया जा रहा है। जल्द ही इसे दिल्ली तक चलाया जा सकता है। इसकी घोषणा रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने इसके शुभारंभ अवसर पर ही कर दी थी।
जींद की धरती से 17 जुलाई को देश की पहली आठ यात्री कोच वाली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ किया गया था। जींद-गोहाना-सोनीपत रूट पर 19 जुलाई से इसे आम यात्रियों के लिए शुरू किया गया था, लेकिन शुरुआत से ही यह यात्रियों की कमी के संकट से जूझ रही है।
