हिसार के चारों तरफ रिंग रोड बनाने की महत्वाकांक्षी परियोजना अब अहम मोड़ पर पहुंच गई है। शहर को भारी वाहनों के दबाव से राहत दिलाने और दूसरे राज्यों से आने-जाने वाले वाहन चालकों के लिए सफर आसान बनाने वाले इस प्रोजेक्ट पर सरकार जल्द फैसला ले सकती है। दीपावाली के आसपास इस परियोजना को लेकर बड़ी घोषणा होने की उम्मीद है।
