वीरों की भूमि झज्जर अब खेल जगत के वैश्विक मानचित्र पर एक नया और स्वर्णिम अध्याय लिखने जा रही है।
दिल्ली सीमा से सटे बादली क्षेत्र के ऐतिहासिक लोहट गांव में क्षेत्र के बड़े और अत्याधुनिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से आरंभ हो गया है।
हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) द्वारा 222.20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से तैयार होने वाली यह महत्वाकांक्षी परियोजना न केवल प्रदेश बल्कि पूरे उत्तर क्षेत्र के खेल बुनियादी ढांचे की तस्वीर बदल देगी। ऐसी संभावनाएं प्रतीत हो रही है।
दिल्ली से महज कुछ दूरी पर स्थित स्टेडियम हरियाणा का दूसरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम होगा, जो अपने विशाल आकार और विश्वस्तरीय आधुनिक सुविधाओं के मामले में सबसे अग्रणी रहेगा।
50 हजार दर्शक क्षमता और विश्वस्तरीय आधुनिक सुविधाएं
लगभग 222.20 करोड़ रुपये की लागत से आकार ले रहे इस भव्य स्टेडियम में एक साथ 50 हजार दर्शकों के बैठने की विशाल क्षमता होगी।
