स्थिर ग्लोबल संकेतों के चलते शेयर बाजार की शुरुआत आज फिर बढ़त के साथ हो सकती है। हालांकि, आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है, साथ ही कल आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी आने वाली है ऐसे में मार्केट में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी 53 अंकों की तेजी के साथ 22629 पर टेड कर रहा है। डाऊ फ्यूचर्स भी हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं।
एशियाई बाजारों में नेक्कई, हेंगसेंग और शंघाई कम्पोजिट भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। कच्चे तेल की कीमतें 100.82 डॉलर प्रति बैरल पर हैं। आइये जानते हैं आज खबरों के लिहाज से कौन-से शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है और क्या होंगे मार्केट के लिए अहम ट्रिगर?
