प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलडी में भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर (BBBRC) का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य देसी मवेशियों की नस्लों में सुधार करना और दूध उत्पादन को बढ़ाना है। इसके साथ ही उन्होंने यहां एक रोड शो भी किया।
राज्य के अपने दो दिवसीय दौरे के तहत भिलडी पहुंचे प्रधानमंत्री ने केंद्र का दौरा किया और वहां के कामकाज को समझने के लिए अधिकारियों से बातचीत की। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 127 एकड़ में फैले और 325 करोड़ रुपये की लागत से बने इस बीबीबीआरसी को बनास डेयरी ने स्थापित किया है। इसमें नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड का तकनीकी मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के राष्ट्रीय गोकुल मिशन का सहयोग शामिल है।
