Diwali 2026 Rangoli : 8 नवंबर को दिवाली है. इस दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा का विशेष महत्व होता है. प्रदोष काल में मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. दिवाली की रात लक्ष्मी पूजा करने से धन, सुख-समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है. दिवाली पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर के सामने रंगोली बनाई जाती है. ऐसे में हमारे बताए गए वीडियो को देखकर आप भी चुटकियों में शानदार रंगोली बनाना सीख जाएंगे.
दिवाली पर घर-घर रंगोली बनाने की परंपरा : दिवाली पर घर-घर में रंगोली बनाने की परंपरा है. रंगोली बनाना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है क्योंकि इससे घर में सुख और समृद्धि को न्योता दिया जाता है. माना जाता है कि घर के सामने रंगोली बनाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में सुख समृद्धि के साथ धन की वृद्धि होती है.रंग-बिरंगे रंगों, फूलों और सुंदर आकृतियों से सजी रंगोली न सिर्फ घर को खास लुक देती है, बल्कि शुभता और खुशहाली का प्रतीक भी मानी जाती है.
