नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर 25 साल का कार्यकाल पूरा हो गया है. इस उपलक्ष्य में बुधवार को गुरुग्राम में सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए.
’25 साल, सेवाकाल’ पर कार्यक्रम: अमित शाह ने कहा “7 अक्टूबर का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है. गरीब परिवार में जन्मे एक व्यक्ति ने अपने गुणों के आधार पर करोड़ों लोगों को साथ लेकर 25 साल तक लगातार मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया. ये व्यक्ति हमारे प्रिय नेता नरेंद्र मोदी हैं. जब भी भारत का इतिहास लिखा जाएगा, मोदी के ये 25 साल स्वर्णिम अक्षरों में लिखे जाएंगे.”
