अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में सोनीपत से एक और नाम सामने आया है. पुलिस ने रेहान के बचपन के दोस्त समीर को हिरासत में लेकर पूछताछ की है. पुलिस के मुताबिक समीर और रेहान पहले भी अवैध हथियार के एक मामले में जेल जा चुके हैं. वहीं, समीर के परिवार का कहना है कि उनका बेटा इस मामले में निर्दोष है.
पुलिस हिरासत में रेहान के बचपन का दोस्त: रोती हुई मां ने बेटे की बीमारी का हवाला देते हुए उसके लिए इंसाफ की मांग की है. परिवार का दावा है कि जेल से बाहर आने के बाद समीर की रेहान से कोई मुलाकात नहीं हुई.
