बीकानेर मंडल पर रेलपथ से जुड़े तकनीकी कार्य के चलते दिसंबर में हिसार-बीकानेर रेलखंड पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे की ओर से लिए जा रहे ब्लाक के कारण दो रेलसेवाओं के संचालन में बदलाव किया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 14898 हिसार-बीकानेर रेलसेवा 9 दिसंबर को रद रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 14897 बीकानेर-हिसार रेलसेवा के संचालन में भी बदलाव किया गया है।
यह ट्रेन 2 और 9 दिसंबर के स्थान पर अब एक और 8 दिसंबर को बीकानेर से रवाना होगी। इसके अलावा यह रेलसेवा रतनगढ़ स्टेशन तक ही संचालित होगी। रतनगढ़ से हिसार के बीच इस ट्रेन का संचालन आंशिक रूप से रद रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
