दशहरा पर्व और गांव बाबा लदाना स्थित बाबा राजपुरी डेरे में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मेले को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न करवाने के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। दशहरे से द्वादशी तक चलने वाले मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए करीब 150 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
वहीं, दशहरा पर्व पर चंदाना गेट सहित कैथल जिले के विभिन्न कस्बों में आयोजित होने वाले रावण पुतला दहन कार्यक्रमों के दौरान भी करीब 150 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे, ताकि सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।
डीएसपी रमेश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा राजपुरी डेरे में आयोजित होने वाले मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा सुरक्षा, कानून व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।
