हरियाणा की खेल नीति और खिलाड़ियों की उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा 30 अक्टूबर को भिवानी के भीम स्टेडियम में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में जापान में आयोजित एशियाई और पैरा एशियाई खेल-2026 के पदक विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को नकद पुरस्कारों और सरकारी नौकरियों से सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे, जो खिलाड़ियों को 185 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार वितरित करेंगे।
52 करोड़ की होगी धन वर्षा
एशियाई गेम्स के 134 खिलाड़ियों को 133 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इन खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 32 पदक (14 स्वर्ण, नौ रजत और नौ कांस्य पदक) देश की झोली में डाले थे।
